अररिया, सितम्बर 3 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की 56वीं वाहिनी बथनाहा के जवानों ने मंगलवार शाम बीसीपी गेट जोगबनी के पास कार्रवाई करते हुए 5 लाख रुपए की भारतीय मुद्रा के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विराटनगर निवासी जुबेर आलम (29) के रूप में हुई। एसएसबी के अनुसार सूचना के आधार पर तलाशी लेने पर आरोपी के पास काले रंग की पॉलिथीन में छिपाकर रखे पांच लाख रुपए मिले। पूछताछ में उसने बताया कि वह कैरियर के रूप में यह राशि विराटनगर से जोगबनी के एक कपड़ा दुकान तक पहुंचाने जा रहा था। आरोपी और जब्त राशि को आवश्यक कार्रवाई के लिए कस्टम्स कार्यालय फारबिसगंज को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...