मधुबनी, सितम्बर 19 -- बासोपट्टी,एक संवाददाता। हीरा देवी महासेठ उर्फ चाची की गिरफ्तारी के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसबी और नेपाल एपीएफ ने सतर्कता बढ़ा दी है।

सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था शनिवार को जानकीनगर-दुहबी में दोनों सुरक्षा एजेंसियों की समन्वय बैठक हुई। इसमें सीमा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, तस्करी पर रोक और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना साझा करने को लेकर संयुक्त रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता जानकीनगर कैंप के प्रभारी सहायक कमांडेंट पारस राठी ने की। नेपाल एपीएफ महिनाथपुर की ओर से डीएसपी हीरा बहादुर जीसी समेत 14 अधिकारी व जवान तथा एसएसबी की ओर से सहायक कमांडेंट पारस राठी, निरीक्षक परमजीत सिंह समेत अन्य अधिकारी शामिल हुए। बैठक में हीरा महासेठ की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय स्थिति और कानून-व्यवस्था पर भी चर्चा...