सीमा पर जाली नोट, मादक पदार्थों की तस्करी रोकेगा एसटीएफ का विशेष दस्ता
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 23 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर जाली नोट और मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने के लिए बिहार एसटीएफ ने विशेष दस्ता बनाया है। मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण के सीमावर्ती क्षेत्रों में इसकी तैनाती की गई है। यह दस्ता एसएसबी और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर तस्करों पर कार्रवाई करेगा।
विशेष दस्ता की कमान पुलिस मुख्यालय के अनुसार विशेष दस्ते की कमान डीएसपी स्तर के अधिकारी को दी गई है। दस्ते को सीधे मुख्यालय से निर्देश मिलेंगे। सीमा से सटे इलाकों में लगातार मिल रहीं शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया है। हाल के महीनों में नेपाल के रास्ते जाली नोट और गांजा, चरस, हेरोइन की तस्करी के मामले बढ़े हैं। विशेष दस्ता सीमावर्ती थानों के साथ समन्वय बनाकर काम करेगा। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.