चम्पावत, मई 1 -- टनकपुर। सीमा जागरण मंच सीमांत क्षेत्र में ग्राम सुरक्षा समितियों का गठन करेगा। शुक्रवार को हुई बैठक में सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। मंच के प्रदेश संगठन मंत्री आशीष वाजपेयी ने कहा कि मंच की ओर से भूतपूर्व सैनिक, महिला, युवक मंगल दल और अन्य सामाजिक संगठनों की मदद से समितियों का गठन किया जाएगा। ताकि सीमावर्ती क्षेत्र में राष्ट्र जागरण में स्थानीय लोगों की भागीदारी हो सके। बैठक में सनी यादव, मुकेश जोशी, हरीश जोशी, पवन पंत, आकाश, नितिन डांगी, तनुज जोशी, राजू सिंह, कैलाश पांडे, रवि आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- युवाओं की भागीदारी से मजबूत होंगी सीमाएं : वाजपेयी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...