सीतामढ़ी, अप्रैल 21 -- परिहार। भारत-नेपाल सीमा के कन्हवां इलाके में इन दिनों सिर्फ सुरक्षा ही नहीं, बल्कि दोनों देशों के बीच भरोसे को लेकर तालमेल की झलक साफ दिखाई दे रही है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और नेपाल की आर्म्ड पुलिस फोर्स (एपीएफ) ने संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग तेज कर दी है। इससे सीमा क्षेत्र में चौकसी और मजबूत हो गई है। दिन हो या रात, दोनों देशों के जवान कंधे से कंधा मिलाकर संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त कर रहे हैं। खेत-खलिहानों, पगडंडियों और अनौपचारिक रास्तों तक में सघन जांच की जा रही है। हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध आवाजाही या आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। यह भी पढ़ें- किशनगंज में सीमा सुरक्षा और विकास पर हाई-लेवल बैठक में गांवों के विकास पर जोर अधिकारियों के अनुसार, हाल के द...