मथुरा, मार्च 21 -- हरियाणा में हाल ही में हुई लोक सेवा आयोग की परीक्षा में कोसीकलां के श्रीमती अंगूरी देवी पब्लिक स्कूल की छात्रा रह चुकी सीमा बेनीवाल पुत्री भगत सिंह बेनीवाल ने चतुर्थ रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम आने पर छात्रा में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधन व ग्रामीणों ने उसका जोरदार स्वागत किया। एडीपीएम अकादमी के कोच अनूप चौधरी ने बताया कि इस परीक्षा में उत्तर प्रदेश, हरियाणा सहित अन्य प्रदेशों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। छात्रा सीमा बेनीवाल की सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक बच्चू सिंह ने कहा कि उसने अपने माता-पिता, विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवांवित किया है। उसके स्कूल पहुंचने पर सभी अध्यापकों ने छात्रा का भव्य स्वागत कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन विश्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.