सीमा जोशी को मिली पीएचडी की उपाधि
नैनीताल, अगस्त 26 -- नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की सीमा जोशी को उनके शोध कार्य के लिए पीएचडी की उपाधि दी गई है। उन्होंने 'इम्पैक्ट ऑफ मॉडर्नाइजेशन ऑन मैरिज एंड फैमिली इन रूरल कुमाऊं विद स्पेशल रेफरेंस टू ताड़ीखेत ब्लॉक, डिस्ट्रिक्ट अल्मोड़ा' विषय पर शोध किया है। उनका शोध ग्रामीण कुमाऊं में आधुनिकीकरण के प्रभाव से विवाह और परिवार की संस्थाओं में हो रहे बदलावों को समझने पर केंद्रित रहा। विशेष रूप से इसमें ताड़ीखेत ब्लॉक में परिवार की संरचना, विवाह की बदलती प्राथमिकताओं, महिलाओं की स्थिति तथा पारंपरिक और आधुनिक मूल्यों के बीच हो रहे बदलावों का अध्ययन किया गया है। सीमा ने यह शोध, शोध मार्गदर्शक प्रो. ए.के. श्रीवास्तव के निर्देशन में पूरा किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.