देहरादून, दिसम्बर 24 -- देहरादून। सीमा जागरण मंच के पदाधिकारियों ने बुधवार को पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर उनसे सीमा जागरण मंच के उद्देश्य और कार्यों पर चर्चा की। मंच के उत्तराखंड प्रांत पदाधिकारियों ने अपनी गतिविधियों में खेल प्रतियोगिताओं, सीमांत क्षेत्रों में राष्ट्र जागरण, रिवर्स पलायन, आत्मनिर्भर, सीमा विमर्श, सीमा दर्शन, सीमा सुरक्षा जैसे विषयों की जानकारी देते हुए कोश्यारी को आगामी कार्यक्रमों में भागीदारी के लिए आमंत्रित किया। उन्हें मंच की स्मारिका भेंट की गई। इस दौरान मंच के प्रदेश संगठन कर्ता आशीष वाजपेयी, प्रांतीय पदाधिकारी अतुल डिमरी, मितेश सेमवाल आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.