सीमा चौकी बरुदाह के पास 119 बोतल नेपाली शराब बरामद
अररिया, सितम्बर 5 -- अररिया/ सिकटी, एक संवाददाता भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया के जवानों ने 119 बोतल नेपाली शराब बरामद की। हालांकि मौके से किसी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। जानकारी के अनुसार कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार के निर्देशन में सीमा चौकी बरुदह के बलकर्मियों को गुप्त सूचना के आधार पर विशेष गश्ती के लिए भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में भेजा गया था। करीब 19:30 बजे गश्ती दल ने सीमा स्तंभ संख्या 164 के समीप भारतीय क्षेत्र में झाड़ी में एक सफेद पॉलीथिन बोरी पड़ी देखी। बोरी की जांच की गई तो उसमें उमंग ब्रांड की नेपाली शराब की 119 बोतलें मिलीं। यह भी पढ़ें- सीमा चौकी बरुदाह के पास 119 बोतल नेपाली शराब बरामद। बरामद प्रत्येक बोतल में 300 मिलीलीटर शराब थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.