पूर्णिया, मार्च 17 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ पंचायत अंतर्गत सीमा गांव के वार्ड संख्या 15 स्थित सीमा कबीर मठ में आठवें वार्षिक कबीर सत्संग के आयोजन की तैयारी जोरों पर चल रही है। यह सत्संग 17 और 18 मार्च को महंथ श्री दीपनारायण साहेब जी के सानिध्य में आयोजित किया जाएगा। सत्संग में कबीर पंथ के प्रवक्ता स्वामी रंजीत साहेब तथा भजन गायक राजू परदेशी अपनी मंडली के साथ शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर सत्संग स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। आयोजन को सफल बनाने में गांव के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इसमें पूर्व समिति सदस्य प्रकाश नारायण यादव, विसेश्वर यादव, रामानंद यादव, राजेंद्र यादव, दीपनारायण यादव, दिलीप यादव, नवीन यादव और संजय यादव सहित कई युवकों की सक्रिय भूमिका है। आयोजकों ने बताया कि सत्संग के दौरान भंडारा का भी आयोजन किया गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.