अररिया, सितम्बर 9 -- बथनाहा, एक संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की 56वीं वाहिनी और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मंगलवार को 23.5 किलो गांजा बरामद किया गया। फुलकाहा थाना क्षेत्र में सीमा स्तंभ संख्या 187 के पास संयुक्त नाका के दौरान नेपाल की ओर से बोरी लेकर आ रहा संदिग्ध जवानों को देखते ही बोरी छोड़कर फरार हो गया। जांच में बोरी से 11.5 किलो गांजा मिला। वहीं घुरना थाना क्षेत्र के महेशपट्टी में सीमा स्तंभ संख्या 191/5 से करीब एक किलोमीटर अंदर गश्त के दौरान लावारिस प्लास्टिक बोरी मिली। जांच में उसमें 12 किलो गांजा बरामद हुआ। दोनों मामलों में तस्कर मौके से फरार हो गए। जब्त गांजा आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए क्रमश: फुलकाहा और घुरना थाना पुलिस को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...