सीमा क्षेत्र में सुरक्षा मजबूत करने के लिए गश्त की गई
किशनगंज, मई 27 -- दिघलबैंक। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से बुधवार को 12वीं वाहिनी एसएसबी की बी कंपनी दिघलबैंक एवं नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) के जवानों ने संयुक्त रूप से लंबी गश्ती अभियान चलाया। गश्ती के दौरान सीमा क्षेत्र में गतिविधियों का जायजा लिया गया तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई।
गश्ती अभियान के उपरांत बैठक गश्ती अभियान के उपरांत सीमा स्तंभ संख्या 134 के समीप दोनों बलों के अधिकारियों एवं जवानों के बीच समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसएसबी के सहायक कमांडेंट प्रिय रंजन चकमा तथा नेपाल एपीएफ के इंस्पेक्टर नारायण तमांग सहित दोनों देशों के जवान उपस्थित रहे। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने एक-दूसरे का अभिवादन करते हुए सीमा सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.