मधुबनी, अप्रैल 28 -- मधवापुर। प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में तेज आंधी व बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कहीं आवागमन बाधित रहा तो कहीं बिजली सेवा ठप हो गई। कहीं पशुओं के शेड गिर गए तो कहीं कॉलेज के कमरे क्षतिग्रस्त हो गए। मधवापुर में आई तेज आंधी ने रामपुर स्थित आरएनजे इंटर कॉलेज के भवन पर लगे लोहे के एंगल समेत चादरों का शेड उड़ा कर क्षतिग्रस्त कर दिया। कमरों में रखे सामान भी बर्बाद हो गए। प्रिंसिपल मनोज चंद्र झा ने बताया कि प्राकृतिक आपदा में लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हुई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इस घटना से कॉलेज की व्यवस्था प्रभावित हुई है। प्रिंसिपल ने विभाग को समस्या से अवगत कराते हुए मरम्मत कार्य की स्वीकृति मांगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...