लखीमपुरखीरी, जुलाई 11 -- एसएसबी की सीमा चौकी सरियापारा व चैक पोस्ट गौरीफंटा का उप महानिरीक्षक दुर्गा बहादुर सोनार सीमान्त मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत ने भ्रमण कर ग्रामीणों एवं नेपाल एपीएफ के साथ बैठक की। शनिवार को 39 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया की सीमा चौकी सरियापारा का उप महानिरीक्षक दुर्गा बहादुर सोनार नें भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उप महानिरीक्षक ने गांव सरियापारा के ग्रामीणों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने ग्रामीणों के साथ सीमा क्षेत्र की सुरक्षा, स्थानीय समस्याओं तथा भारत-नेपाल सीमा पर आपसी सहयोग एवं समन्वय के संबंध में चर्चा की। ग्रामीणों से अपील की कि सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा अवैध आवागमन की सूचना तत्काल सशस्त्र सीमा बल को उपलब्ध कराएं, जिससे सीमा की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा ...