महोबा, अप्रैल 28 -- अजनर,संवाददाता। क्षेत्र में बालू का अवैध खनन हो रहा है। खनन माफिया गोरख धंधा में लिप्त होकर राजस्व को चूना लगा रहे हैं। खनन में लगे वाहन सड़को पर देवदूत बनकर फर्राटा भर रहे है जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। इन दिनों माफिया सीमा क्षेत्र का लाभ उठा अवैध खनन के गोरखा धंधा को अंजाम दे रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बालू का खनन किया जा रहा है। रात के अंधेरे में माफिया नदियों से बालू निकाल मध्य प्रदेश भिजवा रहे हैं। पूर्व में अवैध खनन की शिकायतों की बाद भी कार्रवाई न होने से माफियाओं के हौसले बुलंद है। ग्रामीणों का कहना है कि नदियों से रात के अंधेरे में खनन हो रहा है। थाना पुलिस खनन के मामले में कार्रवाई करने के बच रही है। मगरिया जैलवारा की नदी से बालू निकाली जा रही है। जगह-जगह माफियाओं ने अघोषित डंप बना रखे हैं। अधिकारियों ...