सीमा क्षेत्र का लाभ उठाकर लकड़ी माफिया सक्रिय
महोबा, जून 18 -- अजनर, संवाददाता। सीमा क्षेत्र का लाभ उठाकर लकड़ी माफिया सक्रिय है। एक ओर विभाग धरती को हरा भरा रखने के लिए वृहद पौधरोपण अभियान चला रहा है तो दूसरी ओर माफिया लकड़ी की कटान कर रहे है। लोगों ने अवैध कटान पर रोक की मांग उठाई है। अजनर वन रेंज क्षेत्र में इन दिनों अवैध कटान का गोरखधंधा जमकर फल फूल रहा है। पिछले सप्ताह अवैध कटान में लगे वाहनों को नायब तहसीलदार ने पकड़ा था। पूर्व में भी अवैध कटान में लगे वाहन अधिकारियों के हत्थे चढ़ चुके है। अधिकारियों की कार्रवाई अवैध कटान की पुष्टि कर रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग जंगलों की देखरेख करने में लापरवाही बरत रहा है। जिससे लकड़ी माफिया सक्रिय हो गए है। वन रेंज क्षेत्र में जगह-जगह वृक्षों के ठूठ खड़े है जो अवैध कटान की गवाही दे रहे है। सीमा क्षेत्र का लाभ उठाकर लकड़ी का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.