सीमा क्षेत्र का लाभ उठाकर खनन माफिया कर रहे मनमानी
महोबा, मई 27 -- अजनर, संवाददाता। रोक के बाद भी खनन माफिया सीमा क्षेत्र का लाभ उठाकर मनमाने तरीके से खनन करा रहे है। पुलिस और खनिज विभाग एक दूसरे के पाले में गेंद फेंक रहे है जिससे माफियाओं के हौसले बुलंद है। स्थानीय लोगों ने मनमाने तरीके से हो रहे खनन पर रोक लगाने की मांग उठाई है। जिले की सीमा क्षेत्र का लाभ उठाकर खनन माफिया इन दिनों सक्रिय है। मप्र से बालू लेकर आ रहे ओवरलोड ट्रैक्टर सड़कों को चकनाचूर कर रहे है। नंदराम, आशू सिंह, सुंदर सिंह और मुन्ना ने बताया कि ओवरलोड ट्रैक्टर धड़ल्ले से फर्राटा भर रहे है। जिससे सड़कें तहस नहस हो रहीं है। लोगों का कहना है कि कई बार पुलिस ने शिकायत की गई मगर पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। पुलिस खनिज विभाग से जुड़ा मामला होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रही है। उधर खनिज विभाग मध्य प्रदेश से जुड़ा माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.