सीमा के 15 किलोमीटर दायरे में चिंहित 147 अतिक्रमण हटाए जाएंगे
बहराइच, मई 12 -- बहराइच,संवाददाता। भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के 0 से 15 किमी दायरे में सरकारी भूमि और नो-मेन्स लैण्ड पर चिंहित अवैध अतिक्रमण को जल्द ही हटाया जाएगा। डीएम अक्षय त्रिपाठी ने एसडीएम व तहसीलदार नानपारा को 15 दिनों में कार्रवाई पूरी कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कहा कि इसी के साथ ही भूमिहीन लोगों को आवासीय पट्टा भी उपलब्ध कराएं। नेपाल के समानांतर लगभग 100 किलोमीटर की सीमा बहराइच की लग रही है। सीमा क्षेत्र में कुल 366 अवैध अतिक्रमण चिन्हित किए गए थे, जिनमें से 219 हटाए जा चुके हैं। अब भी 147 अतिक्रमण बाकी हैं। इनमें 113 पर वाद पंजीकृत है और 34 प्रकरणों में वाद दर्ज नहीं है। डीएम ने एसडीएम और तहसीलदार नानपारा को निर्देश दिया कि 31 स्थायी प्रकृति के अतिक्रमणों पर यूपी राजस्व संहिता 2006 के तहत तत्काल वाद पंजीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.