बलरामपुर, अप्रैल 1 -- बलरामपुर, संवाददाता भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा में एसएसबी व पुलिस जवान पूरी मुस्तैदी से जुटे हैं। नेपाल में नई सरकार का गठन होने के बाद सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है, जिससे दोनों देशों के बीच रोटी-बेटी का संबंध बना रहे। संयुक्त टीम ने सोहेलवा जंगल बुधवार को गश्त किया। नेपाल सीमा पर गश्त करके टीम ने सुरक्षा का जायजा लिया।एसपी विकास कुमार के निर्देश पर बुधवार को एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने नेपाल सीमा पर गश्त किया। हरैया थाना के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के साथ एसएसबी पटौली नाका के जवानों ने सोहेलवा जंगल में पैदल गश्त करके सुरक्षा का जायजा लिया। जरवा कोतवाली की पुलिस टीम ने एसएसबी जवानों के साथ बघेलखंड चौकी पर वाहनों व व्यक्तियों की जांच की। भारत-नेपाल सीमा पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए एसएसबी एवं पुलिस...