पूर्णिया, मई 30 -- केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार राजभूषण निषाद ने भारतीय जनता पार्टी की ओर से शहर के गुलाबबाग पाट व्यवसायी भवन में दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश में सीमा की सुरक्षा जरूरी है। उन्होंने कहा कि घुसपैठ की भी एक बड़ी समस्या है। इन मसलों पर केन्द्र सरकार पूरी तरह से सजग है और कारवाई चल रही है। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में घुसपैठियों को निकालने का काम चल रहा है। अभी बंगाल के अंदर घुसपैठिया निकल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी विपक्ष और उनके सहयोगी की सरकार रही है। यह भी पढ़ें- आज और कल पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान ऐसे जगह घुसपैठियों को शरणस्थली बन गयी है। ऐसे जगहों पर सरकार बदलने के बाद घुसपैठियों को निकालने का काम केन्द्र सरकार करेगी।भारतीय जनत...