पीलीभीत, जनवरी 28 -- पीलीभीत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर महिला कल्याण विभाग ने थाना एएचटी के सहयोग से हजारा के नेपाल सीमावर्ती सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज में बाल तस्करी एवं विभागीय योजनाओं को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक निर्वान सिंह ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, स्पॉन्सरशिप योजना आदि के बारे में बताया। चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे बताया। थाना एएचटी कांस्टेबिल भानु प्रताप ने हेल्पलाइन 112, 1076, 102, 108, 1090 के बारे में बताया। ग्रामीणों को बाल विवाह नहीं करने को जागरूक कर शपथ दिलाई । उप निरीक्षक कंबोज नगर चौकी इंचार्ज हरवंश वर्मा,भानु प्रताप, मनीष तोमर, अमित कुमार,प्रतुल सिंह, दारसिंह आदि थे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.