अररिया, अगस्त 17 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सीमावर्ती शहर जोगबनी में 80 वां स्वतंत्रता दिवस काफी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । गांधी चौक और नगर परिषद कार्यालय में नप अध्यक्ष रानी देवी , यंग मेंस क्लब संयोजिका देवंती देवी , जोगबनी थाना थानाध्यक्ष धन कुमार , रेल थाना थानाध्यक्ष जीत नारायण हेम्ब्रम , जोगबनी आईसीपी चेयरमैन एलपीआई जयंत सिंह , सीमा शुल्क कार्यालय सहायक आयुक्त विनोद कुमार ने झंडोत्तोलन किया । इस अवसर पर पूर्व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजू राय और पूर्व मुख्य पार्षद अनीता देवी ने अपने निवास परिसर में झंडोतोलन किया। इस अवसर पर सभी के लिए जलपान की व्यवस्था पूर्व मुख्य पार्षद द्वारा करवाई गई । यह भी पढ़ें- Purnia News: हर्षोल्लास के साथ मनाया 80 वां स्वतंत्रता दिवस डीएनपी लिटिल एंजल स्कूल में प्रिंसिपल बंधना सिन्हा, ,उच्...