सीमावर्ती युवाओं को हुनर देकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल
बलरामपुर, अगस्त 12 -- बलरामपुर, संवाददाता। सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं और ग्रामीणों को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में 50वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने नागरिक कल्याण कार्यक्रम 2026-27 की शुरुआत की है। बुधवार को नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औदहीकला में आयोजित कार्यक्रम में वाहिनी के कमांडेंट संजय कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके तहत करीब 300 ग्रामीणों को विभिन्न रोजगारपरक एवं कौशल विकास पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में उपकमांडेंट सौरभ कुमार व उपकमांडेंट अभिषेक सुहाने समेत सभी सीमा चौकियों के सहायक कमांडेंट मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को प्रशिक्षण कार्यक्रमों के उद्देश्य व उससे मिलने वाले रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं को उनकी जरूरत व स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.