सीमावर्ती युवाओं को मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण
सुपौल, सितम्बर 27 -- बीरपुर, एक संवाददाता नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), बीरपुर की ओर से सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं के लिए आयोजित पांच दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 से 25 सितंबर तक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 45वीं वाहिनी एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी सह कार्यवाहक कमांडेंट जगदीश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। प्रशिक्षण के प्रथम चरण में जीवंत ग्राम बेनिलपट्टी एवं गद्दारमारी तथा दूसरे चरण में जीवंत ग्राम भीमनगर, शिवनगर एवं पांचपंडरिया के युवाओं को मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान भारती मधु प्राइवेट लिमिटेड, राघोपुर, सुपौल के प्रशिक्षक प्रदीप कुमार भारती ने युवाओं को मधुमक्खी पालन की बुनियादी जानकारी दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.