सीमावर्ती मोरंग में 264 किलो गांजा बरामद, दो भारतीय तस्कर गिरफ्तार
अररिया, अक्टूबर 17 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नेपाल के मोरंग जिले की रतुवामाई नगरपालिका में गांजा तस्करी के आरोप में पुलिस ने दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान भारत की ओर भागने की कोशिश कर रहे एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी का उपचार कराया जा रहा है। घटना बीती रात की है । मोरंग पुलिस के सूचना अधिकारी डीएसपी मकेन्द्र कुमार मिश्र के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अररिया जिले के जोगबनी निवासी 39 वर्षीय प्रमोद चौधरी और 50 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने रतुवामाई नगरपालिका-5 के गोविन्दपुर स्थित बक्रा नदी के आसपास के क्षेत्र में छिपाकर रखा गया करीब 264.59 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। यह भी पढ़ें- सीमावर्ती मोरंग में 264 किलो गांजा बरामद , दो भारतीय तस्कर गिरफ्तार गांजा बरामद होने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.