सीवान, मार्च 27 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। मिडिल ईस्ट में ईरान-इजराइल युद्ध का असर धीरे-धीरे लोगों के रोजमर्रा जरूरत के सामानों पर पड़ने लगा है। रसोई गैस व वाहनों का ईंधन बाजार में उपलब्ध तो है लेकिन पहले की तरह अब लेना आसान नहीं लग रहा है। तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी किया जाना भी लोगों के जेबों पर भारी असर डाल रहा है। दूसरी तरफ रसोई गैस समय से नहीं मिलने के कारण कई छोटे -बड़े रेस्टोरेंट व ढ़ाबे बंद की कगार पर है। वाहनों के तेल के लिए पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लग रही हैं। खासकर सीमावर्ती पेट्रोल पंप पर तेल के लिए अभी से ही लोगों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं और तेल लेना अब आसान नहीं रह गया है। गुरुवार को भी कई पेट्रोल पंपों की स्थिति ऐसी ही रही। बिहार की तुलना में यूपी में संचालित पेट्रोल पंपों पर कम दामों पर डीजल व पेट्रोल के लिए ...