सहरसा, अप्रैल 27 -- सहरसा। पुलिस अधीक्षक हिमांशु द्वारा शनिवार की शाम सीमावर्ती थाना क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान गश्ती व्यवस्था की सघन जांच की गई तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सतर्क एवं मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया। साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखने तथा रात्रि गश्ती को और प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- एसपी ने किया चौपारण थाने का निरीक्षण यह भी पढ़ें- एसपी ने किया डकोर थाने का निरीक्षण यह भी पढ़ें- मुख्यालय के निर्देश पर जिले में चला सघन जांच अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...