किशनगंज, मार्च 28 -- दिघलबैंक। संवाददाता सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को वाइब्रेंट विलेज डोरिया में एसएसबी 19वीं वाहिनी की एफ कंपनी धनतोला द्वारा मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर कंपनी कमांडर सह असिस्टेंट कमांडेंट पंकज कुमार यादव के नेतृत्व में आयोजित हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं पशुपालकों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच कराई और आवश्यक परामर्श प्राप्त किया। इस दौरान असिस्टेंट कमांडेंट डॉ. मागराज चौधरी ने लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। वहीं, असिस्टेंट कमांडेंट डॉ. रोबिन तिवारी ने पशुओं का उपचार कर पशुपालकों को देखभाल संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया। कंपनी कमांडर ने बताया कि शिविर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.