मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। नेपाल से सटे बिहार के जिलों में अब 25 लाख रुपये या इससे अधिक मूल्य की भूमि खरीदने वालों की आय और आर्थिक स्रोत की जांच की जाएगी। भूमि खरीद में इस्तेमाल की गई रकम का स्रोत क्या है और खरीदार की घोषित आय से यह लेनदेन मेल खाता है या नहीं, इसकी जांच आयकर विभाग करेगा। इसके लिए संबंधित निबंधन कार्यालयों से जमीन की खरीद-बिक्री का विस्तृत ब्योरा नियमित रूप से आयकर部门 को भेजा जाएगा।

भूमि खरीद की जांच की प्रक्रिया पटना में बीते 17 अगस्त को हुई गृह विभाग की उच्चस्तरीय बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया। बैठक के बाद बीते 24 अगस्त को राज्य के सभी निबंधन पदाधिकारियों और रजिस्ट्रार को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए। निर्देश के अनुसार नेपाल के सीमावर्ती जिलों के निबंधन कार्यालयों में 25 लाख रुपये या उससे अधिक...