अररिया, नवम्बर 23 -- अररिया, निज प्रतिनिधि इन दिनों सीमावर्ती अररिया जिले में शादी विवाह का शुभ मुहूर्त शुरू है। जिलेभर में बैंड बाजा और डीजे की आवाज गूंजने लगी है। 18 नवंबर से शादी का शुभ मुहूर्त शुरू है। यह छह दिसंबर तक चलेगा। इसके बाद फिर खरमास शुरू हो जाएगा। जिले में लंबे इंतजार के बाद अब शहनाईयों की गूंज सुनाई देने लगी है। देवोत्थान एकादशी (देवउठनी एकादशी) के साथ दो नवंबर को चातुर्मास समाप्त हो गया है। इसके बाद क्षेत्र में विवाह का शुभ समय शुरू हो गया है। जानकारों की मानें तो, काशी पंचांग के अनुसार इस बार 18 नवंबर से शादी-विवाह के शुभ मुर्हूत की शुरूआत हो गई है। नवंबर और दिसंबर माह में विवाह के कुल 13 शुभ मुहूर्त हैं। वहीं, मिथिला पंचांग के अनुसार, 20 नवंबर से शादी का शुभ मुहूर्त शुरू हुआ और पांच दिसंबर को समाप्त होगा। नवंबर और दिसंब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.