नवादा, नवम्बर 8 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विधानसभा चुनाव-2025 के तहत पहले चरण में गुरुवार को संपन्न हुए मतदान के बाद जिले की सीमाओं पर पहरा बढ़ा दिया गया है। नवादा जिले की सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में 11 नवम्बर को होने वाले मतदान को लेकर गयाजी, नालंदा, शेखपुरा व जमुई जिलों से लगने वाली सीमाओं पर केन्द्रीय सशस्त्र पुलिसबल का सख्त पहरा लगाया गया है। सतर्कतापूर्वक वाहनों की सघन जांच की जा रही है। सीमा से गुजरने वाले छोटे-बड़े सभी प्रकार के दोपहिया, तिपहिया व चौपहिया वाहनों की सघनता से तलाशी ली जा रही है। रुपया, शराब व हथियार को लेकर पुलिस खास तौर पर सतर्कता बरत रही है। सीमावर्ती जिलों की पुलिस के साथ समन्वय बनाकर काम किया जा रहा है। नालंदा जिले की सीमा से लगे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खरांट व नारदीगंज के वनगंगा, शेखपुरा जिले की सीमा...