सीमावर्ती गांव में हाथियों के झुंड से दहशत कायम, नींद-चैन छिनी
किशनगंज, मई 6 -- दिघलबैंक, एक संवाददाता। किशनगंज जिले के नेपाल से सटे दिघलबैंक प्रखंड के सीमावर्ती पंचायत धनतोला एकबार फिर से एलीफेंट कोरीडोर का रूप ले चुका है। पिछले करीब डेढ़ माह से धनतोला पंचायत के पीपला, मुलाबारी, बिहार टोला, डोरिया आदि गांवों के आसपास मक्के के खेतों में डेरा डाले हुए हाथियों का उत्पात दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। हर बीतते दिन के साथ हाथियों का झुंड एक दो एकड़ मक्के की फसल को बर्बाद कर रहा है। यही नहीं अबतक दिन भर मक्के के खेत में डेरा डालने वाले हाथियों के झुंड से कभी कभार रात के समय कुछ हाथियों के रिहाईशी ईलाकों में आने की जानकारी मिलती रहती थी। लेकिन अब तो हाथियों ने दिन के समय भी रिहाईशी ईलाकों के तरफ निकलना प्रारंभ कर दिया है। ऐसे में लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। लोग लगातार किसी अनहोनी के डर से भयग्रस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.