किशनगंज, मार्च 8 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता शुक्रवार की शाम ढलते ही नेपाल से आए हाथियों की झुंड दिघलबैंक प्रखंड के धनतोला पंचायत के मोहामारी गांव में घुस आने से गांव में अफरातफरी मच गई। करीब डेढ़ घंटे तक हाथियों का झुंड गांव की आबादी के बीच घूमता रहा, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे वन विभाग की टीम और ग्रामीणों की मदद से हाथियों को खदेड़कर वापस नेपाल की ओर भेज दिया गया।बताया जाता है कि करीब 9 हाथियों की झुंड भागोडुब्बा नदी के रास्ते नेपाल सीमा पार कर मक्का के खेतों से होते हुए खोंसीटोला, जानकी चौक, मोहामारी और देवनाथ टोला गांव में अचानक घुस आया। हाथियों को देखते ही ग्रामीणों के होश उड़ गए और लोग बचाव के लिए शोर मचाने लगे। सैकड़ों ग्रामीण टॉर्च, भोंपू और अलाव लेकर सड़कों पर इकट्ठा हो गए तथा हाथियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.