सीमावर्ती गांव में कैम्पल लगाकर एसएसबी ने किया स्वास्थ्य परीक्षण
लखीमपुरखीरी, जुलाई 9 -- लखीमपुर, संवाददाता। नेपाल सीमा की सुरक्षा में तैनात 70वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की बी समवाय ने सीमा के गांव कतरनियाघाट में स्वास्थ्य शिविर का लगाया। यह शिविर वाहिनी के चिकित्सक डॉ. दिनेश कुमार द्वितीय कमान अधिकारी चिकित्सा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य सुदूर सीमांत क्षेत्रों में बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाना और जरूरतमंद परिवारों को उनके घर के समीप ही बेहतर चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराना था। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सीमावर्ती गांवों से आए 41 से अधिक बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों की जांच की गई और दवाएं वितरित की गई। शिविर में आए मरीजों की प्राथमिक व आवश्यक जांचें जैसे ब्लड प्रेशर, शुगर और शारीरिक तापमान की जांच गईं। यह भी पढ़ें- पशु चिकित्सा शिविर में 120 पशुओं का हुआ मुफ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.