अररिया, अप्रैल 27 -- बथनाहा, एक संवाददाता बथनाहा एसएसबी 56वीं बटालियन कार्यक्षेत्र अंतर्गत जीवंत गांव गुवारपुछरी में रविवार को मानव चिकित्सा शिविर एवं ग्रामीण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमांडेंट जनार्दन मिश्रा ने की। एफ समवाय फुलकाहा के तहत सीमा चौकी पत्थरदेवा क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। ग्रामीणों ने समय-समय पर मानव व पशु चिकित्सा शिविर लगाने तथा सार्वजनिक स्थानों पर सोलर पैनल की व्यवस्था कराने की मांग रखी। वहीं चिकित्सा शिविर में डॉ. बी. बी. सिंह (द्वितीय कमान अधिकारी, चिकित्सा) द्वारा स्थानीय लोगों की नि:शुल्क जांच की गई। उनके परामर्श पर एसएसबी की चिकित्सा टीम ने ग्रामीणों के बीच मुफ्त दवाइयों का वितरण भी किया। यह भी पढ़ें- सीमावर्ती गांव में एसएसबी का चिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.