किशनगंज, मार्च 9 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता दिघलबैंक प्रखंड के भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में इन दिनों जंगली हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार सुबह पांचगाछी और धनतोला चौक के पास एक हाथी के गांव की गलियों में घुस आने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। हाथी को आबादी वाले इलाके में घूमता देख लोगों के बीच अफरातफरी मच गई और पहले तो ग्रामीण सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। लेकिन फिर ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाकर घरों से बाहर निकलते हुए थाली, ड्रम और टीन पीटकर तेज शोर मचाया, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद हाथी को गांव से बाहर खदेड़ने में सफलता मिली। हालांकि इस दौरान लोगों में काफी देर तक भय का माहौल बना रहा। स्थानीय किसानों का कहना है कि पिछले करीब एक से डेढ़ महीने से नेपाल की ओर से जंगली हाथियों का झुंड लगातार सीमावर्ती गांवों में प्रवेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.