किशनगंज, अप्रैल 23 -- दिघलबैंक, एक संवाददाता भारत-नेपाल सीमा से सटे दिघलबैंक प्रखंड के धनतोला पंचायत के विभिन्न गांवों में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले करीब 20 दिनों से हाथियों का एक झुंड दुर्गा मंदिर धनतोला के पास स्थित ईंट-भट्ठा और कामत बिहारटोला गांव के आसपास मक्के के खेतों में डेरा जमाए हुए है। इससे पूर्व भी यह झुंड बिहारटोला नदी पार कर डोरिया क्षेत्र में किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा चुका है। दूसरी ओर नेपाल से आये हथियों के आतंक को रोकने में वन विभाग के सारें प्रयास विफल साबित हो रहे हैं।जानकारी के अनुसार, हाथियों का झुंड लगातार स्थान बदलते हुए मक्के के खेतों में प्रवेश कर रहा है और फसलों को रौंदकर नष्ट कर रहा है। इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है और ग्रामीणों में भय का माहौल बना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.