किशनगंज, फरवरी 22 -- ठाकुरगंज। वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत रविवार अहले सुबह जिला पदाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने ठाकुरगंज प्रखंड के सीमावर्ती इलाकों का भ्रमण किया। अधिकारियों ने गलगलिया एवं कुर्लिकोट थाना क्षेत्र के भातगांव, गलगलिया, हुलहुली, भेंडरानी सहित कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। भ्रमण के दौरान गलगलिया बॉर्डर पर बसे लोगों के साथ-साथ गलगलिया रेलवे स्टेशन एवं पथरिया पंचायत के विभिन्न गांवों में पहुंचकर जिला पदाधिकारी ने सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.