बलरामपुर, अप्रैल 1 -- तुलसीपुर, संवाददाता। नेपाल सीमा से सटे दूरस्थ और पिछड़े गांवों में अब स्वास्थ्य सेवाओं की नई किरण पहुंचने लगी है। स्वास्थ्य विभाग की पहल पर संचालित मेडिकल मोबाइल यूनिट योजना ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। खास बात यह है कि इस योजना को एक वर्ष के लिए और बढ़ा दिया गया है, जिससे हजारों लोगों को निरंतर लाभ मिलने की उम्मीद है।तुलसीपुर तहसील के गैसड़ी क्षेत्र और पचपेड़वा ब्लॉक के लगभग 20 सीमावर्ती गांवों में लंबे समय से स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव था। यहां के लोगों को इलाज के लिए दूर अस्पतालों तक जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की समस्या होती थी। कई बार समय पर इलाज न मिलने से बीमारियां गंभीर हो जाती थीं। ऐसे में मेडिकल मोबाइल यूनिट उम्मीद की किरण बनकर उभरी है। यह योजना भारतीय स्टेट बैंक के सीएसआर फंड के तहत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.