सीमावर्ती क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर, 275 ग्रामीणों की कराई गई जांच
बगहा, अक्टूबर 4 -- जमुनिया,एसं। 44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज की ओर से रविवार को कमांडेंट बलवंत सिंह नेगी के नेतृत्व में जी समवाय बलबल के कार्यक्षेत्र स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय दोमठ में विशेष मानव स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। रोटरी क्लब बेतिया सेंट्रल के सहयोग से आयोजित शिविर में सीमावर्ती क्षेत्र के 275 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच के बाद सभी मरीजों को नि:शुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी। 44वीं वाहिनी के जीडीएमओ डॉ. सुधांशु कुमार समेत रोटरी क्लब के चिकित्सकों ने स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की। मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी गोविंद कुमार ठाकुर, सहायक कमांडेंट रामवीर कुमार, निरीक्षक रणविजय सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। शिवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.