सीमावर्ती क्षेत्रों में राष्ट्रीय चेतना जगाने का कार्य करती है सीमा जागरण मंच : मुरलीधर
किशनगंज, सितम्बर 19 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। सीमा जागरण मंच की तीन जिलों की विचार गोष्ठी शुक्रवार को ठाकुरगंज स्थित जैन भवन में आयोजित की गई। इसमें किशनगंज, अररिया और सुपौल जिले के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में सीमा जागरण मंच के अखिल भारतीय संयोजक मुरलीधर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करने और दीप प्रज्वलित करने के साथ हुआ। इसके बाद सीमा जागरण गीत प्रस्तुत किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय संयोजक मुरलीधर ने कहा कि सीमा जागरण मंच सीमावर्ती क्षेत्रों के नागरिकों के बीच राष्ट्रीय चेतना जगाने का कार्य करता है। उन्होंने सीमा सुरक्षा, सीमा विकास और सीमावर्ती क्षेत्रों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सीमा जागरण मंच वर्ष 1985 से समाज के सहयोग से दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.