किशनगंज, जून 28 -- ठाकुरगंज। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) रानीडांगा सेक्टर के डीआईजी ए.के.सी. सिंह ने 27 एवं 28 जून को सीमावर्ती क्षेत्र स्थित तवालबीटा , खटखटी और कुरलीकोट बीओपी का दो दिवसीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीमा सुरक्षा व्यवस्था, जवानों की कार्यप्रणाली तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर निगरानी संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। यह भी पढ़ें- सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी रोकने के निर्देशसीमा सुरक्षा समीक्षा डीआईजी सिंह ने बीओपी पर तैनात अधिकारियों और जवानों के साथ बैठक कर उनकी जिम्मेदारियों, ड्यूटी के दौरान आने वाली चुनौतियों तथा अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सतर्कता, अनुशासन तथा समर्पण के साथ कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने सीमावर्ती ग्रामीणों के साथ न...