अररिया, जनवरी 23 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। फारबिसगंज, जोगबनी सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में ब्रांडेड खाद्य कंपनियों के नाम पर चल रहे डुप्लीकेट और फर्जीवाड़े के कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। पहले फारबिसगंज में नकली सिगरेट और अब जोगबनी में नकली 'सूरज पापड़' के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद अब घूरना, फुलकाहा, कुर्साकांटा जैसे इलाकों में लगातार छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली पापड़ का स्टॉक बरामद किया गया है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि यह कोई छिटपुट मामला नहीं, बल्कि एक संगठित नेटवर्क है जो सीमावर्ती इलाकों का फायदा उठाकर लंबे समय से सक्रिय है। बताया जाता है कि आरोपी प्रतिष्ठित ब्रांड की हूबहू पैकिंग का इस्तेमाल कर घटिया गुणवत्ता का माल बाजार में खपा रहे थे। इससे एक ओर उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ हो रहा था, वहीं द...