सीवान, मई 13 -- गुठनी, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय और सीमावर्ती इलाकों में पेट्रोल और डीजल के लिए लोगों की लंबी कतारें दिख रहे हैं। सीमावर्ती इलाकों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी के कारण बिहार के अधिकतर लोग वही जाकर पेट्रोल और डीजल अपनी वाहनों में डलवाते हैं। हालांकि पेट्रोल और डीजल की कीमत को देखते हुए अधिकतर पेट्रोल पंप के संचालकों ने तय सीमा निर्धारित कर दी है। जहां किसी भी बाइक के लिए Rs.200 कर के लिए पेट्रोल Rs.500 डीजल चार पहिया के लिए 1000 और बड़ी गाड़ियों के लिए Rs.2000 निर्धारित की गई है। हालांकि संचालकों ने किसी प्रशासन या आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है। लेकिन, लोगों की मानें तो अब धीरे-धीरे पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ने से खत्म होने की उम्मीद है। बिहार के सीमावर्ती इलाकों में मेहरौना, लार, बनकटा, सलेमपुर, भागल...