किशनगंज, अप्रैल 30 -- दिघलबैंक (नि.स.)। सीमावर्ती क्षेत्र दिघलबैंक में बच्चियों की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की गई। एसएसबी के बी समवाय दिघलबैंक के अंतर्गत वाईब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत 2 गर्ल्स हाई स्कूल तुलसिया में मानव तस्करी विरोधी जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का संचालन क्षेत्रीय मुख्यालय रानीडांगा की एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) टीम द्वारा किया गया, जिसमें स्कूल की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बी समवाय दिघलबैंक के सहायक कमांडेंट प्रियरंजन चकमा ने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में मानव तस्करी एक गंभीर समस्या है, जिससे निपटने के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि किशोरियों और युवतियों को इस अपराध के प्रति सजग करना ही इस तरह के अभियानों का मुख्य उद्देश्य है, ताकि व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.