हमीरपुर, मार्च 29 -- मौदहा, संवाददाता। पड़ोसी जनपद बांदा के थाना मटौंध में अवैध खननकर्ताओं के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट में जनपद के 19 से अधिक छुटभैया माफिया है, जो सीमावर्ती इलाकों में अरसे से केन नदी में अवैध खनन की धुरी बने हुए हैं। इस एफआईआर के बाद से ज्यादातर माफिया भूमिगत हो गया है। इस कार्रवाई से मौरंग माफियाओं में हड़कंप है। जनपद की सीमा में बह रही केन नदी पर अछरौढ़ व उजरहेटा समेत भुलसी घाट पर मौरंग माफियाओं द्वारा काफी अरसे से ट्रैक्टरों में मौरंग लादकर नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति होती आ रही है। इसके अलावा तमाम मौरंग माफिया अपने-अपने क्षेत्र में काफी मात्रा में मौरंग डंप किए हुए है। मौदहा-कपसा मार्ग व सिसोलर-सुमेरपुर मार्ग पर दिन रात मौरंग लदे ऐसे ट्रैक्टर धड़ल्ले से फर्राटा भरते देखे जा सकते हैं।ऐसा नहीं कि इस बात की जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.