नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- राजधानी दिल्ली के सीमापुरी इलाके से पांच मंजिला बिल्डिंग ढहने की खबर दोपहर को सामने आई थी। शाम तक सात लोगों को जिंदा बचाया गया। वहीं एक नाबालिग की मौत की पुष्टि हुई है। जानकारी के मुताबिक, मलबे में कई लोग अभी भी दबे हैं। इनमें गर्भवती महिला भी शामिल है। इस बिल्डिंग के ऊपरी चार हिस्सों में अलग-अलग परिवार रहते थे, जबकि निचले हिस्से में कबाड़ की दुकान चलती थी। अभी भी कई लोगों के अंदर दबे होने की आशंका जताई गई है। संख्या स्पष्ट नहीं हो पाई है।मलबे में गर्भवती मां बेटी के साथ अभी भी दबी, 7 को जिंदा बचाया जानकारी के मुताबिक, शाम करीब 7:20 बजे तक 7 लोगों को बचाया जा चुका है। वहीं एक नाबालिग की मौत की खबर सामने आ चुकी है। कई अन्य लोगों के अंदर दबे होने की आशंका जताई गई है। इसमें चार माह की गर्भवती महिला गुल्फ़्शा अपनी तीन ...