सीमांत मौनपोखरी-हरेश्वर सड़क सुधरेगी
चम्पावत, जून 16 -- सतीश जोशी, चम्पावत। जिले के सीमांत मौनपोखरी-हरेश्वर मंदिर सड़क का जल्द सुधारीकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी की घोषणा में शामिल सुधारीकरण कार्य के लिए 9.86 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सड़क सुधार होने से ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। चम्पावत के प्रसिद्ध हरेश्वर मंदिर तक आवाजाही सुगह हो सकेगी। मौनपोखरी-हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण के लिए शासन ने 9.86 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। सड़क सुधारीकरण से मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और ग्रामीणों के लिए सुविधा मिल सकेगी। साथ ही स्थानीय कृषि, बागवानी, स्वरोजगार और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि मौनपोखरी-हरेश्वर मंदिर मार्ग के सुधारीकरण से स्थानीय जनता को लाभ मिल सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.