चम्पावत, अप्रैल 26 -- सतीश जोशी, चम्पावत। जनपद के सीमांत क्षेत्र मंच में उत्पन्न पेयजल समस्या को गंभीरता से लेते हुए डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर पेयजल आपूर्ति को शीघ्र बहाल करने के लिए जल संस्थान की ओर से त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। विभाग की ओर से टेंकर और पिकअप वाहनों के माध्यम से पेयजल का वितरण किया जा रहा है। इसके साथ मंच क्षेत्र की बाधित पेयजल लाइनों की सफाई एवं मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर संचालित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को प्राकृतिक स्रोतों या हैंडपंपों पर निर्भर न रहना पड़े। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रवि प्रकाश डोबवाल ने बताया कि विभागीय जांच में मंच पंपिंग पेयजल योजना की राइजिंग मेन (मुख्य पाइप लाइन) में क्षति एवं अवरोध की पुष्टि हुई है। तकनीकी टीम की ओर से पाइपलाइन की मरम्मत तेजी से की जा रही है, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.