सीमांत तामली के भूमियादेव मंदिर में होगा चहारदीवारी का निर्माण
चम्पावत, मई 22 -- सतीश जोशी, चम्पावत। जिले के नेपाल सीमा से लगे तामली में भूमियादेव मंदिर तक श्रद्धालुओं की पहुंच आसान करने के लिए पैदल रास्ते का निर्माण और मंदिर के सौंदर्यीकरण के तहत चहारदीवारी का निर्माण का कार्य किया जाएगा। कार्यदायी संस्था उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम की लोहाघाट शाखा की ओर से राज्य योजना में 60.65 लाख रुपये की लागत से चहारदीवारी निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मंदिर परिसर में सोलर लाईटों की स्थापना के साथ ही टिन शैड का निर्माण भी कराया जाएगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान सीमांत तामली के विभिन्न मंदिरों और देवालयों के सौंदर्यीकरण के लिए की गई घोषणाओं को तेजी से धरातल पर उतारने का कार्य किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- पेयजल योजना के लिए एक करोड़ जारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.